हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर सहित आसपास के गांवों में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व कोविड़ प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सादगीपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। इस दौरान ताजियेदारों द्वारा मुल्क में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। ताजियेदारों ने ईमाम हुसैन की शान में कलाम पेश किया। सरकारी अखाडा के अध्यक्ष डा०बब्लू खां ने कहा कि इंसान में कितनी भी परेशानियां आए लेकिन उसे अपने उसूलों को नहीं तोड़ना चाहिए। क्षेत्र के पोखरभिंडा,बरवाछत्ररदास, झागा बाजार,महजिदिया,बेलवनिया सहित आदि गांवों में सादगी पूर्ण व शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाया गया। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाठक मय टीम लगातार भ्रमणशील रहे। जगह- जगह पुलिस फोर्स तैनात रही।इस दौरान उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी, सीओ पीयूषकांत राय भी, मौजूद रहे।
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…
खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…