हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर सहित कोतवाली क्षेत्र में तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन के निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ मोहर्रम का त्योहार।
मंगलवार को पुलिस प्रशासन जहां पुरे क्षेत्र में त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतू मुश्तैद रहा वही उपजिलाधिकारी बरुण कुमार पांडेय व क्षेत्राधिकारी कसया पीयूष कांत राय, तहसीलदार नरेंद्र राम,ईओ अजय कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया मय फोर्स त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुबह से ही भ्रमणशील रहे। मोहर्रम को त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने 34 टीम पुलिस,एक प्लाटून पी ए सी मुश्तैद के साथ लगे रहे।
नगर स्थित कप्तानगंज चौराहे पर सभी ताजियों के मिलान हेतु बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। क्षेत्र के झांगा,पोखरभिंडा,बेलवा सुदामा,बरवां, छत्तरदास,मुजहना,रधिया,मस्जिदिया,ढाढा बुजुर्ग,ढाढा खुर्द,बल्डीहा, हरपुर सहित अन्य जगहों के ताज़िए सभी सरकारी अखाड़े पर मिली। वहीं नगर,ढाढा में मेले का आयोजन किया गया।साथ करतबी बच्चों ने अपने अपने करतबों को दिखा कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस दौरान कस्बा इंचार्ज वीरेंद्र यादव अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहे।
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…