हाटा/कुशीनगर। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष श्री दीनबन्धु मद्धेशिया की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री अजय कुमार गुप्तअंजय की देखरेख में गौरी चौराहे पर सम्पन्न हुई।
इस बैठक में कुलगुरु संत गणिनाथ जी महाराज का जन्मोत्सव 28 अगस्त, 2022 ; दिन – रविवार को सर्वसम्मति से धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा की नयी कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। जिसमें जीतेन्द्र कुमार मद्धेशिया को अध्यक्ष, पुरुषोत्तम मद्धेशियाको वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एडवोकेट मनीष मद्धेशिया को उपाध्यक्ष, धीरेन्द्र मद्धेशिया को महामंत्री, संजय मद्धेशिया को कोषाध्यक्ष, सुरेन्द्र मद्धेशिया को संगठन मंत्री, रामानन्द मद्धेशिया को मीडिया प्रभारी, अशोक मद्धेशिया जी को संयोजक तथा सुरेश मद्धेशिया , श्री राम मद्धेशिया को एवं सतोष मद्धेशिया को संरक्षक निर्वाचित किया गया. कार्यक्रम के अंत में कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार मद्धेशिया ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि कार्यकारिणी के बाकी पदों का विस्तार नयी कमेटी के पदाधिकारियों के विचार विमर्श के उपरांत किया जायेगा.
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…