हाटा/कुशीनगर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण की पोटली दी जा रही है।
इसी कार्यक्रम के अंर्तगत शनिवार को टीबी यूनिट हाटा के वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हाटा ब्लाक के विभिन्न गांवों के टीबी रोगी जिनका उपचार चल रहा है उन्हें गोद लेने वाले व्यक्तियों द्वारा पोषण की पोटली दी गयी। सीएचसी परिसर में गोद लेने वाले में स्टाफ एएनएम रीता देवी द्वारा दो मरीज,स्टाफ नर्स बबिता गौड़ द्वारा दो मरीज, स्टाफ नर्स रागिनी सिंह द्वारा एक मरीज,बीएसडब्ल्यू पीयूष कुमार सिंह द्वारा एक मरीज को पोषण की पोटली दी गयी। तो वही बीएसडब्ल्यू कार्तिक पांडेय द्वारा गोद लिये गये मरीज को उसके घर जाकर पोषण की पोटली दी गयी। इनके साथ पूर्व सभासद रईस आलम,रोहन श्रीवास्तव मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी डॉ वी प्रसाद,डॉ अजय सिंह,डॉ अमित कुमार,डॉ सुनील निषाद,डॉ प्रशांत मल्ल,डॉ प्रशांत मिश्र,श्रीप्रकाश मिश्र,राजेन्द्र सिंह,राजकुमार चौधरी,लालसाहब सिंह,सतीश सिंह,सत्यप्रकाश रावत,अजय यादव,मुनीब आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…