हाटा/कुशीनगर। मोतीचक विकास खण्ड के ग्राम पंचायत खोखिया मे आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिवस श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल से गूंजा पांडाल…. श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन सभी ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया। आयोजक पं. उत्तम शुक्ल, अजीत शुक्ल (राजन) द्वारा कथावाचक पं. रामशंकर दास शास्त्री जी को भगवान के जन्मोत्सव के अवसर पर सम्मानित किया गया। श्री शास्त्री जी द्वारा नंद बाबा के घर पर उत्सव के माहौल का सुंदर वर्णन करने के साथ आयोजन स्थल का पूरा माहौल भी नंदोत्सव के रूप में पूरी तरह से रंग दिया गया।जिसमें नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल और हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल के उद्घोष के साथ समूचा आयोजन परिसर गूंज उठा। भक्तों ने भजनों की धुनों पर मगन होकर थिरकते हुए श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लिया। श्री कृष्ण का जन्म उत्सव का आनंद मनाते हुए भक्तों के बीच एक दूसरे को बधाई दी गई। कथावाचक पंडित शास्त्री ने कहा कि भगवान युगों – युगों से भक्तों के साथ अपने स्नेह रिश्ते को निभाने के लिए अवतार लेते आए हैं।
इस अवसर पर मुख्य यजमान नागेन्द्र शुक्ल और असरफा शुक्ला तथा न्यायाधीश अमरजीत त्रिपाठी,से.नी. प्रधानाचार्य जयराम पांडेय, हरिकृष्ण त्रिपाठी,हरीश त्रिपाठी ऎडवोकेट उच्च न्यायालय,प्रमोद शुक्ल, श्री प्रकाश,मारकंडे, मारकंडेय, सच्चिदानंद,अखिलानंद, मधुसूदन, सुधा शुक्ला रुक्मिणी पूजा,प्रवीना इत्यादि सैकड़ों श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…