हाटा/कुशीनगर । रविवार को नेता जी सुभाषचन्द्र बोस की 125वी जयंती उपनगर में मनाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में नेता जी के प्रतिमा पर नमोसेना के कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया।इस दौरान नमो सेना के क्षेत्रिय मंडल आध्यक्ष सुधीर रुगटा ने कहा कि 23 जनवरी 2022 को देश ने महान पराक्रमी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, नेताजी के बलिदान और पराक्रम को देश हित में युगो युगांतर तक याद किया जाएगा।वहीं नमो सेना के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार रूंगटा ने कहा नेताजी के बलिदान साहस और देश हित में पराक्रम को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नेता जी के सम्मान में नई दिल्ली में इंडिया गेट पर होलोग्राफिक स्टेचू का अनावरण किया गया जो देश के लिए नेताजी के सम्मान में बहुत ही गौरव पूर्ण है ,नेता जी ने कहा था कि सबसे बडा अपराध है जुल्म सहना और अन्याय का साथ देना है।
इस अवसर पर शकुन्तला देवी रूंगटा,मदनपाल जायसवाल ,राघव रूंगटा,इश्याक अंसारी, चांदनीदेवी,कान्हा ,तन्मय कुमार,आशुतोष ,संजय वर्मा,गोपाल वर्मा,कुमारी शैली,कुमारी आकान्क्षा कुमारी,आनंद सिंह,शिवकुमार सिंह,उपस्थित् रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…