News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: ओवरटेक के चक्कर में ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 11, 2023  |  3:57 PM

160 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: ओवरटेक के चक्कर में ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शिवराजपुर चौराहे पर ट्रक ने एक अधेड़ महिला को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुची पुलिस ने ट्रक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि हादसे के बाद चालक फरार हो गया।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना कप्तानगंज हल्का नम्बर दो के ग्राम पंचायत सिंघारी बाजार निवासी सहाबुद्दीन अंसारी जो पेशे से ग्राम सभा का चौकीदार है जिसका पुत्र कलामुद्दीन अपनी माँ राबिया उम्र 45 वर्ष को लेकर मोटरसाइकिल से कछौछा शरीफ़ आजमगढ़ के लिए मंगलवार की सुबह घर से रवाना हुआ, करीब सात बजे झाँगा बाजार के आगे शिवराजपुर चौराहे पर पहुंचा ही था कि हाटा के तफर से आ रहे तेज रफ्तार में गिट्टी लदा ट्रक संख्या UP 53 ET 4155 ने ओवरटेक करने के चक्कर में ठोकर लगते ही राबिया ट्रक के नीचे गिर गई, ट्रक ने महिला को रौंद डाला और उसके मांस के लोथड़े सड़क पर बिखर गए। हादसा देख लोगो ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को हिरासत में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही आनन फानन में परिजन मौके पर पहुँचे और चिंघाड़ मार कर रोने लगे।

बता दें कि राबिया के दो पुत्र तथा दो पुत्रियां है दोनो बेटे विदेश में रहते हैं जबकि बड़ा बेटा कलामुद्दीन जो विदेश से हाल ही में घर आया है जिसकी हालात नाजुक बताई जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking