हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी रोगी खोज का विशेष अभियान विगत 17 सितम्बर से चलाया जा रहा है जो आगामी 30 सितम्बर तक चलेगा।
इस अभियान के तहत टीबी यूनिट हाटा पर कार्यरत एसटीएस राजीव राय व एसटीएलएस आशुतोष कुमार मिश्र द्वारा इन 12 दिनों के विशेष अभियान में सब्जीमंडी,फलमंडी,निर्माणाधीन भवन,श्रमिकमंडी,ईट भट्टो,साप्ताहिक बाजार,मलिन बस्ती में जाकर वहाँ मैजूद लोगों को टीबी कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुये उनमें टीबी के लक्षण पाये जाने पर उनके बलगम एकत्रित करके फिर उनकी जाँच कराकर यदि टीबी बीमारी निकलती है तो उनकी टीबी की दवा दी जायेगी। इसी क्रम में आज बुधवार को टीबी यूनिट हाटा के क्षयरोग पर्यवेक्षकों द्वारा नगरपालिका के वार्ड नं 1 बाघनाथ के हरिजन बस्ती में जाकर वहाँ मौजूद लोगों टीबी रोग के लक्षणों के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुये राजीव राय व आशुतोष मिश्र ने कहा कि जिनको भी दो हफ्ते से खाँसी और साथ ही बलगम आ रहा है वे अपने बलगम की जांच कराकर निःशुल्क दवा ले सकते है। साथ ही सरकार द्वारा उन्हें पांच सौ प्रतिमाह पोषण भत्ता भी दिया जायेगा। इस दौरान वहाँ दो टीबी लक्षण के संदिग्ध लोगों को जांच हेतु स्पुटम कप दिया गया।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…