News Addaa WhatsApp Group

हाटा: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 10 मरीजों को चिकित्सकों व कर्मचारी व समाजसेवी ने लिया गोद

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Oct 15, 2022  |  4:35 PM

504 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 10 मरीजों को चिकित्सकों व कर्मचारी व समाजसेवी ने लिया गोद
  • टीबी रोग के खात्मे में सभी की सहभागिता जरूरी-डॉ एल बी यादव

हाटा/कुशीनगर। मुख्य चिकिसा अधिकारी डॉ सुरेश पटारिया व जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ औसाफ़ अहमद के दिशा निर्देश में पूरे जनपद में प्रधामनंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों के गोद लेकर उन्हें उपचार चलने तक पौष्टिक आहार देने का कार्यक्रम चल रहा है।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

इसी क्रम में शनिवार को अपराह्न स्थानीय सीएचसी परिसर में टीबी यूनिट के पर्यवेक्षको द्वारा टीबी मरीजों के गोद लेने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें इलाज ले रहे 10 टीबी रोगियों को चिकित्सको व कर्मचारियों द्वारा गोद लिया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये बालरोग विशेषज्ञ डॉ एल बी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के 2025 तक टीबी मुक्त अभियान सफल तभी हो सकता है जब सभी की सहभागिता हो,हम सभी मिलकर टीबी रोग को खत्म कर सकते है। अतः मैं सभी समक्ष व्यक्तियों से अपील करता हूँ कि अपने स्वयं के खर्चे से टीबी रोगियों को गोद ले तथा जबतक इलाज चल रहा है,उन्हें प्रतिमाह पौष्टिक आहार देते रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी नीलमणी यादव ने कहा कि टीबी मरीजों को गोद लेने से उन्हें एक भावनात्मक लगाव मिलता है।साथ ही जो हम प्रोटीन युक्त पौष्टिक आहार दे रहे है,वह भी उपचार के साथ जरूरी है। जिससे उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। कार्यक्रम के दौरान डॉ एल बी यादव द्वारा दो मरीज,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी नीलमणि द्वारा एक मरीज, नेत्र परीक्षण अधिकारी योगेंद्र मल्ल द्वारा एक मरीज,एसटीएलएस आशुतोष मिश्र द्वारा एक मरीज, श्रीप्रकाश मिश्र,चीफ फार्मासिस्ट द्वारा एक मरीज,स्टाफ नर्स संध्या सिंह द्वारा एक मरीज, समाजसेवी अनिता देवी द्वारा एक मरीज को गोद लिया गया एवं उन्हें पौष्टिक आहार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र व एसटीएस राजीव राय द्वारा सयुक्त रूप से किया गया।

इस दौरान प्रभारी चिकित्सधिकारी डॉ वी प्रसाद,डॉ अजय सिंह,डॉ अमित कुमार,डॉ सुनील निषाद,डॉ प्रशांत मल्ल,डॉ निधि उपाध्याय,राहुल श्रीवास्तव,राजकुमार चौधरी,विश्वमित्र गुप्ता,सतीश सिंह,मुनीब अहमद,सन्तोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking