News Addaa WhatsApp Group

हाटा: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया वर्चुअल के माध्यम से ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शिलान्यास

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 16, 2023  |  6:42 PM

18 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया वर्चुअल के माध्यम से ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शिलान्यास
  • जनमानस को मिलेगा अत्यधिक सुविधाओं का लाभ-सीएमओ
  • लैब में होगी सभी प्रकार के रक्त नमूनों की जाँच-प्रभारी चिकित्साधिकारी

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में शनिवार को केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आहूत कि गयी ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शिलान्यास केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ मनसुख मांडविया द्वारा वर्चुअल के माध्यम से किया गया।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

वर्चुअल कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ सुरेश पटारिया ने कहा कि इस यूनिट के बन जाने से यहाँ के क्षेत्रीय जनमानस को स्वास्थ्य सम्बंधी अनेकों सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। डॉ पटारिया ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा आमजन के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिये लगातार अनेको योजनाएं चलायी जा रही है। इन योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने के लिये हम कृत संकल्पित है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अमित कुमार ने कहा कि इस यूनिट के शुरू होने से रक्त एवं मूत्र से सम्बंधित सभी जांचे एक छत के नीचे होगी।

उन्होंने कहा कि हृदय,किडनी,लिवर,थॉयराइड,गठिया,सुगर के तीन माह का आकलन,टीबी,एचआईबी, आदि रक्त एवं मूत्र सम्बन्धी सभी जाँच अत्याधुनिक मशीनों से की जायेगी जिससे किसी रोगी को जाँच के लिये अन्यत्र नही जाना पड़ेगा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र ने किया।

इस दौरान डॉ एल बी यादव,डॉ वी प्रसाद,डॉ विजय प्रकाश यादव,डॉ अजय कुमार सिंह,डॉ सुनील निषाद,डॉ प्रशांत मल्ल,डॉ निधि उपाध्याय,डॉ विनीता कुशवाहा,डीपीएम सिद्धनाथ तिवारी,नीलमणि यादव,सत्यप्रकाश रावत,बीपीएम राहुल श्रीवास्तव,इमरान खान,ब्रजेश उपाध्याय,अरविन्द दुबे,राजेन्द्र सिंह,लालसहब सिंह,राजकुमार चौधरी,विश्वामित्र गुप्ता,धनन्जय सिंह,योगेंद्र मल्ल,मुनीब,सन्तोष,राजनंदिनी,अर्चना,कविता,बबिता गौड़,शीतल आदि उपस्थित रही।

अब रविवार को भी लगेगा सीएचसी पर स्वास्थ्य मेला-डॉ अमित

आज से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आयुष्मान भवः कार्यक्रम के तहत प्रत्येक रविवार को सीएचसी पर भी स्वास्थ्य मेला लगेगा। उक्त जानकारी देते हुये प्रभरिचिकित्साधिकारी डॉ अमित कुमार ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा रोगियों का उपचार किया जायेग। यह मेला सुबह 10 बजे से शुरु होकर 4 बजे तक चलेगा।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking