हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। हाटा तहसील क्षेत्र में जगह जगह विश्वकर्मा जयंती पर व्यवसायिक स्थानों, दुकानों सहित पर शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर प्रसाद बांटा गया।
शुक्रवार को हाटा नगर स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर व धर्मशाला सेवा संस्थान के तत्वावधान में युगुल किशोर शर्मा,पवन शर्मा, जनार्दन शर्मा, गोरखनाथ शर्मा, अरविन्द शर्मा, सहित अन्य पदाधिकारियों ने परंपरागत रूप से भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा अर्चना किया गया। मंदिर के पुजारी राकेश अथर्ववेदी ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा शिल्पकार व वास्तु कला में निपुण थे। वहीं आसपास के क्षेत्र में विश्वकर्मा जयंती पर सभी कामकाज बंद रखकर देवताओं के प्रथम शिल्पकार विश्वकर्मा जी की पूजा कर धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी शिल्पकारों ने अपने औजारों की पूजा करके भगवान विश्वकर्मा को याद किया। और कहा कि इस दिन पूजा करने से धन लाभ और वृद्धि होती है।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…