हाटा/कुशीनगर । मोतीचक विकास खण्ड के ग्राम पंचायत खोखिया मे आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस कथाबाचक पं.रामशंकर दास शास्त्री ने कहा कि भगवान की वस्तुओं को भगवान को समर्पित कर जीवन मुक्ति को प्राप्त होता है।कथाबाचक श्री शास्त्री ने कहा कि जब जब धर्म पर विपदा आती है तो उस विपदा को दूर करने के लिए तब तब भगवान का अवतार होता है।पुराणों के अनुसार भगवान विष्णु के दो भक्त जय और विजय शापित होकर हाथी और मगरमच्छ के रूप में धरती पर उत्पन्न हुए थे।पौराणिक कथाओं के अनुसार गंडक नदी में एक दिन कोनहारा के तट पर जब हाथी पानी पीने आया तो मगरमच्छ ने उसे पकड़़ लिया।फिर हाथी मगरमच्छ से छुटकारा पाने के लिए कई वर्षों तक लड़ता रहा।
इसके बाद कथाबाचक ने वामन अवतार प्रसंग में बताया कि हमारे पास जो कुछ भी है वह सब कुछ भगवान का ही है।भगवान से प्राप्त वस्तुओं को भगवान को समर्पित कर जीवन मुक्ति को प्राप्त कर सकता है।जिस प्रकार महाराज बलि ने सब कुछ भगवान वामन को समर्पित कर भगवान को ही प्राप्त कर लिया कथावाचक पंडित शास्त्री ने कहा कि भगवान युगों – युगों से भक्तों के साथ अपने स्नेह रिश्ते को निभाने के लिए अवतार लेते आए हैं।
इस अवसर पर मुख्य यजमान नागेन्द्र शुक्ल और असरफा देवी शुक्ला आयोजक पं.उत्तम शुक्ल, प्रमोद शुक्ला श्री प्रकाश मारकंडे अजीत उर्फ राजन शुक्ल संजय सिंह उर्फ बबलू बाबू मारकंडेय सिंह जोखन सिंह अखिलानंद मधुसूदन सुधा शुक्ला रुक्मिणी पूजा प्रवीना इत्यादि सैकड़ों श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…