हाटा/कुशीनगर। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के गांव बरवाछत्तरदास निवासी उमेश चौहान की पांच वर्षीय रागिनी जन्मजात बद्ध जिह्वा (Tongue-tie) नामक बीमारी से ग्रसित थी। इस बीमारी में जन्म से जीभ चिपका रहता है जिससे पीड़ित बोलने में असमर्थ हो जाते है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा पर कार्यरत आरबीएसके कार्यक्रम के तहत टीम के सदस्य जुलाई माह में बच्चे को चिन्हित कर उसकी सूचना जिले को अग्रसारित किये। जिस पर बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण कर सँयुक्त जिला अस्पताल रवींद्रनगर में हाटा के आरबीएसके टीम के चिकित्सकों ने भर्ती कराया जहाँ 8 अगस्त को ईएनटी सर्जन डॉ प्रेमनारायण द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया। अब पीड़ित बच्ची अपने घर आ गयी है व स्वस्थ है।
बच्ची के सफल इलाज पर परिवारजनों व ग्रामीणों द्वारा आरबीएसके टीम के चिकित्सक डॉ अलीमुल्लाह, डॉ मोईनुद्दीन, फिजियो अमरजीत सिंह, एएनएम रिंका पटेल के कार्यो की प्रशंसा करते हुये उन्हें शुभकामनाएं दी है। टीम के इस कार्य पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ वी प्रसाद, डॉ अमित कुमार ने सराहना की है।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…