हाटा/कुशीनगर। श्री लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नयी दिल्ली, संस्कृत संस्कृति संस्थान नयी दिल्ली एवं श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में पंच दिवसीय कार्यशाला गुरुवार से शुरू होगी।
कार्यशाला के संयोजक प्रो मार्कण्डेय नाथ त्रिपाठी सांख्य योग विभागाध्यक्ष श्री लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने बताया कि भारतीय ज्ञान परम्परा में विचार मंथन विषय पर तीनों संस्थाओं के संयुक तत्वावधान में आयोजित किया गया है।जिसकी सहमति प्रो मुरलीमनोहर पाठक कुलपति श्री लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय एवं प्रो राधा गोबिंद त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्कृत संस्कृति विकास संस्थानम् से प्राप्त हो गयी है। उन्होंने बताया कि भारतीय ज्ञान परम्परा पर गंभीर विचार मंथन होगा जिसमें डी डी यू गोरखपुर की सहायक आचार्य डा लक्ष्मी मिश्रा भी उपस्थित रहेंगी।
खड्डा, कुशीनगर। शनिवार को कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने भैंसहा…
62 प्रार्थना पत्रों में मौके से 07 का मौके से निस्तारण खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…
कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…
कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…