News Addaa WhatsApp Group

हाटा: ढाढा दुर्गा मंदिर पर 251 कन्याओं का हुआ पूजन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Oct 14, 2021  |  3:56 PM

563 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: ढाढा दुर्गा मंदिर पर 251 कन्याओं का हुआ पूजन

हाटा/कुशीनगर ( न्यूज अड्डा)। नगरपालिका के ढाढा बुजुर्ग स्थित फोरलेन के सटे दुर्गा मंदिर पर मंदिर समिति के तत्वावधान में वर्षों से चली आ रही परंपरागत शारदीय नवरात्र के नवमी के दिन 251 कन्याओं का पूजन किया गया। ज्योतिषाचार्य पंडित नागेन्द्र पांडेय ने महानवमी के दिन मंदिर पर पूजन कर सभी के कल्याण हेतु हवन कराया। तत्पश्चात उपस्थित 251 कन्याओं को परिसर में कन्याओं के पैर धोकर, तिलक लगाकर, पूजन कर भोजन कराया गया। इसके बाद कन्याओं को उपयोगी सामान दिए गए। ज्योतिषाचार्य पं नागेन्द्र पांडेय ने बताया कि नवरात्र में नवमी को कन्या पूजन का श्रेष्ठ दिन माना गया है

भविष्यपुराण और देवीभागवत पुराण में कन्या पूजन का वर्णन किया गया है। इस वर्णन के अनुसार नवरात्र का पर्व कन्या भोज के बिना अधूरा है। लोग कन्या पूजा नवरात्र पर्व के किसी भी दिन या कभी भी कर सकते हैं।इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष रमेश मद्धेशिया पूर्व प्रधान,राणा शाही, जगदीश शाही,मदन श्रीवास्तव, रामचंद्र गुप्ता,राम ईश्वर मद्धेशिया, मोतीचंद मद्धेशिया,शिव शंकर शाही,राजाराम बर्नवाल, देवेन्द्र यादव,पिंटू गुप्ता सहित समस्त ढाढा धाम निवासी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking