News Addaa WhatsApp Group

हाटा: व्यक्ति व समाज के लिए वरदान है योग-प्रो मुरलीमनोहर पाठक

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 31, 2022  |  7:48 PM

558 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: व्यक्ति व समाज के लिए वरदान है योग-प्रो मुरलीमनोहर पाठक
  • योग के दस दिवसीय वर्चुअल कार्यशाला का समापन

हाटा/कुशीनगर। लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति प्रो मुरलीमनोहर पाठक ने कहा कि योग व्यक्ति व समाज के लिए वरदान होता है।नियमित योग से शरीर स्वस्थ रहता है।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

वे विश्वविद्यालय व श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय योग एवम् सांख्ययोग पर आधारित वर्चुअल कार्यशाला के समापन अवसर पर अपना अध्यक्षीय उद्बोधन दे रहे थे।उन्होंने कहा कि संस्कृत के ग्रंथों में मौजूद योग की जानकारी से सम्पूर्ण मानव समाज लाभ ले रहा है और आज सभी लोग योग की महत्ता समझ रहे हैं।इसका लाभ हमारे समाज को लेना चाहिए।इस दौरान कार्यशाला का प्रतिवेदन प्रो मार्कण्डेय नाथ तिवारी ने रखा, स्वागत भाषण प्रो महेश प्रसाद सिलोड़ी व आचार्य गंगेश्वर पाण्डेय ने दियाविशिष्ट अतिथि प्रो संतोष कुमार शुक्ल ने योग के कार्यशाला को महत्वपूर्ण बताया।डा वाचस्पति मिश्र ने मुख्य वक्तव्य देते हुए योग व सांख्य योग पर विस्तार से व्याख्यान दिया।धन्यवाद ज्ञापन डा देवेन्द्र प्रसाद मिश्र ने दिया और संचालन प्रो मार्कण्डेय नाथ तिवारी ने किया।इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डा राजेश कुमार चतुर्वेदी, डा बशिष्ठ द्विवेदी, मोहन पाण्डेय, डा संदीप कुमार पाण्डेय, सतीश चंद्र शुक्ल, रामानुज द्विवेदी, आदि कार्यशाला में नियमित जुड़े रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking