हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। अहिरौली बाजार के सेंदुआर शिव मंदिर पर भाजपा नेता ई.ऋषि त्रिपाठी के सौजन्य से निशुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद का निशुल्क आपरेशन शिविर लगा।जिसमे आस पास के दर्जनों गांव के 450 से अधिक लोगो ने अपने आंख की जांच कराई। सैकड़ों लोगो का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन का रजिस्ट्रेशन हो गया था।
इस दौरान युवा समाज सेवी भाजपा नेता ई. ऋषि त्रिपाठी ने कहा की मैं आप लोगो के बीच सेवा के लिए ही आया हूं और मेरे द्वारा जो भी कार्य हो सकता है वो मैं यहा की जनता के लिए करूंगा। उसी के फलस्वरूप ये आयोजन आज हुआ है। आगे भी इस तरह के आयोजन दीपावली के आस पास अन्य विधान सभा के अंय क्षेत्रों में कराया जाएगा।
इस दौरान मुख्य रूप से राज आई हॉस्पिटल के डा. अखिलेश मौर्या, डा. अंकित, डा. सूरज, आदर्श दुबे, सुनील यादव, साधना, नीलम, दिग्विजय सिंह, मंडल अध्यक्ष करुणाकर पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष कैलाश सिंह, दीनानाथ तिवारी, कन्हैया तिवारी, सुभाष पांडेय, समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…