अहिरौली बाजार/कुशीनगर।थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने रविवार को हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त सूचना के मुताबिक थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 187/2025 धारा 115(2)/352/351(3)/109 भारतीय न्याय सहिंता में वांछित चल रहे अभियुक्त1.अभिषेक पुत्र दीनानाथ सिंह, 2.चन्दन पुत्र धीरे सिंह 3.अभय सिंह पुत्र राकेश सिंह 4.राज मद्धेशिया पुत्र महेन्द्र मद्धेशिया निवासी रामपुर माफी थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की अभियुक्तों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो अदद रक्त रंजित डण्डे की बरामदगी की बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गई।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे, उपनिरीक्षक गिरजेश कुमार,कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार,पंकज यादव,अनिल यादव शामिल रहे।
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…
शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…
कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…