News Addaa WhatsApp Group Join करें

हौसलों से मिली मुकाम, गांव सहित क्षेत्र का बढ़ाया मान

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Oct 29, 2024  |  1:46 PM

107 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हौसलों से मिली मुकाम, गांव सहित क्षेत्र का बढ़ाया मान WhatsApp
Responsive image

बोदरवार/कुशीनगर : अगर दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो व्यक्ति कठिन से कठिन लक्ष्य को भी हासिल कर सकता है I इस कहावत को चरितार्थ कर अपने हौसलों से जनपद अंतर्गत सहायक सांख्यिकी अधिकारी का पद संभाल कर आशुतोष मिश्रा ने अपने गांव सहित क्षेत्र का मान बढ़ाया है I इनकी इस उपलब्धि पर परिवार सहित इष्ट मित्रों के साथ ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है I

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

ज्ञात हो I कि मोतिचक विकास खंड अहिरौली बाजार थाना अंतर्गत स्थित ग्राम सभा असना निवासी सर्वदेव मिश्रा के ज्येष्ठ पुत्र आशुतोष मिश्रा की प्रारंभिक शिक्षा बोदरवार में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ हुई और पंचायत इंटर कालेज बोदरवार से ही इन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा को पास कर जनपद महराजगंज के चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर सिसवा बाजार से इंटर कालेज की पढ़ाई कर स्नातक की पढ़ाई दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर से की तथा एम.बी.ए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से किए एवं डाo राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से एम.ए.अर्थशास्त्र से पढ़ाई पूरी कर आशुतोष मिश्रा अपने हौसलों के बल पर जनपद कुशीनगर में सहायक सांख्यिकी के पद को सुशोभित किया है I

इन्होंने अपनी सफलता के लिए देवों के देव महादेव, हनुमान जी महाराज, पूज्य श्री नीब करौरी बाबा तथा अपने पूज्य बाबा भूत पूर्व प्रवक्ता स्वo पंo बालेश्वर मिश्र जी और दादी स्वo श्रीमती रामकुमारी देवी जी की असीम कृपा को मानते हैं I इनके इस सफलता पर माता निर्मला मिश्रा, पिता सर्वदेव मिश्र, आशुतोष मिश्रा की पत्नी श्रीमती बंदना मिश्रा, छोटी बहन श्रीमती श्वेता पाण्डेय, बहनोई अजय पाण्डेय, फूफा रमेश चंद्र पाण्डेय, शैलेंद्र तिवारी, उमेश मणि, अनिल कुमार पाण्डेय, डाo केशवदत्त मिश्रा सहित अनेक इष्ट मित्रों सहित ग्रामीणों ने अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी है I अपने बड़े भाई की इस सफलता पर छोटे भाई कमलेश्वर मिश्रा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता इनके लगातार किए जाने वाले परिश्रम तथा दृढ़ विश्वास का फल है I इनकी यह सफलता हमारे पूरे परिवार को गौरवान्वित करने वाला है I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…

कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…

जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा
सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking