खड्डा/कुशीनगर। खड्डा स्वास्थ्य विभाग की तरफ़ से बुधवार को भारत सरकार द्वारा संचालित सिकल सेल एनीमिया अभियान दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस बीमारी से बचने के उपाय साझा किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.पीएन गुप्ता ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया एक विशेष प्रकार का रक्त का डिसऑर्डर है जिसमे खून की कमी हो जाती है। इस बीमारी का प्रकोप मूलत: गोंड जनजातीय आबादी में पाया जाता है। कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम इस विशेष प्रकार के रोगों के रोकथाम के लिए विशेष जागरूकता अभियान चला रही है। इस अवसर पर डॉ. सुरेश गुप्ता, ब्लॉक टीकाकरण अधिकारी पंकज गुप्ता, आकाश गंगवार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य स्टाफ़ एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…