News Addaa WhatsApp Group

हीराछपरा गांव में ट्रांसफार्मर लगे टूटे हुए पोल के सहारे 50 घरों का कनेक्शन, हादसे की आशंका

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 24, 2025  |  12:41 PM

91 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हीराछपरा गांव में ट्रांसफार्मर लगे टूटे हुए पोल के सहारे 50 घरों का कनेक्शन, हादसे की आशंका
  • ट्रांसफार्मर लगा पोल टूटा, घर पर गिरने से हो सकता है खतरा

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के फटकदौना -हीराछपरा गांव के हीरा छपरा टोले में टूटे बिजली पोल के सहारे लगभग 40 घरों में बिजली सप्लाई हो रही है। ट्रांसफार्मर लगे पोल हादसे का सबब बना हुआ है। गांव के ग्राम प्रधान श्रवण कुशवाहा सहित कनेक्शनधारियों ने हादसे को देखते हुए पोल बदलने की मांग विभाग से की है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

हीरा छपरा टोले में साबिर अली के घर से बिल्कुल सटे बिजली का पोल लगाया गया है। इस पर 10 kva का ट्रांसफार्मर भी लगा है जिससे गांव के जगदीश, लालजी, भागवत, हरीशरन, नियामत सहित लगभग 40 से 50 घरों का कनेक्शन है। पोल नीचे से क्रेंक होकर झुक गया है जिससे कभी भी भयानक खतरा हो सकता है। वहीं विद्युत विभाग के कोटवां बिजली घर के जेई को भी ग्रामीणों ने सूचना दे दी है लेकिन विभाग द्वारा कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जनहित में उक्त टूटे हुए पोल को बदलने की मांग की है।

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking