News Addaa WhatsApp Group Join करें

दीन -दुखियो की मदद करना सबसे बड़ा पूण्य -आलमगीर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 19, 2023  |  7:45 AM

49 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दीन -दुखियो की मदद करना सबसे बड़ा पूण्य -आलमगीर
  • अपने इकलौते बेटे के इलाज के लिए मदद पाकर  माँ की आँखो से छलके आँसू
  • प्लास्टिक एनीमिया नामक बीमारी से जूझ रहे युवक को इलाज के लिए रेड हिल्स चेयरमैन ने किया दो लाख का  सहयोग

कसया/कुशीनगर । कुशीनगर जनपद के पडरौना निवासी  आकाश गुप्ता  प्लास्टिक एनीमिया नामक बीमारी से ग्रसित है,  और जीवन मौत से जूझ रहा है l बीमार आकाश अपने माता -पिता का इकलौता पुत्र है, जिसके पिता की मौत पूर्व में ही हो चुका है तथा माँ ही इकलौते पुत्र की सहारा है, जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण माँ अपने इकलौते पुत्र के इलाज के लिए दर -दर मदद की गुहार लगा रहीं थी l आकाश की बीमारी के इलाज की मदद के लिए जनपद के समाज सेवी व अन्य शोसल मिडिया के माध्यम से प्रचार -प्रसार क़र चंदा इकठ्ठा क़र बीमार आकाश की जान बचाने की जुगत में लगे हुए हैं  l ज्योही यह मामला हिन्दू -मुस्लिम एकता के प्रतीक समाज सेवी व  रेड हिल्स ग्रूप के सीएमडी आलमगीर अंसारी को पता चला तो आकाश और उसकी माँ को बुलवा क़र उन्हें इलाज के लिए दो लाख रूपये का सहयोग देकर मानवता का परिचय देते हुए आकाश को जल्द ठीक होने की कामना की l श्री अंसारी के इस मदद को पाकर आकाश की माँ भावुक हो गयी, और उनके आँखो से आँसू छलक गये और आकाश की माँ ने उनको खूब दुआएं दी l सीएमडी आलमगीर ने कहा कि आप अपने बेटे का इलाज कराएं आगे भी जरूरत पड़ने पर मदद किया जाएगा l इस दौरान सीएमडी  श्री अंसारी ने यह भी कहा कि दीन -दुखियो की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य हैं l अल्लाह या ईश्वर ने हमें नवाज़ा हैं तो उसमें गरीब और दीन दुखियो का भी हिस्सा हैं, जिनका मदद करना हमारा फ़र्ज बनता हैं l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

सीएमडी  आलमगीर अंसारी द्वारा  किए गये इस मदद से पुरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है, और लोग कह रहे कि एसे बड़े दानवीरों को समाज के अति पिछड़े गरीब मजलूमो की जरूरत है, जिसने जाती -धर्म से ऊपर उठ क़र इंसानियत का मिशाल कायम किया है l आलमगीर सच्चे और बड़े दानवीर हैं l 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking