News Addaa WhatsApp Group

हीरो मोटो कार्प ने लॉन्च किया हीरो स्ट्रीम 125 सीसी, उपभोक्ताओं के विश्वास का नाम है हीरो- अजय कुमार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 7, 2024  |  6:36 PM

55 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हीरो मोटो कार्प ने लॉन्च किया हीरो स्ट्रीम 125 सीसी, उपभोक्ताओं के विश्वास का नाम है हीरो- अजय कुमार

कुशीनगर । उत्तरप्रदेश बिहार सीमा के राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित कस्बा सलेमगढ़ में यश आटोमोबाइल्स के मीटिंग हाल में रविवार को हीरो ने अपने एक नए अवतार का लांचिंग किया, जो उपभोक्ताओं के सुविधा के अनुसार मैनेजमेंट ने इसका निर्माण किया है। विश्व की नंबर वन कहे जाने वाली टू व्हीलर कंपनी ने अपने हीरो स्ट्रीम वाईक का नया संस्करण का आज पूरे भारत वर्ष में लांचिंग किया है।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

उक्त बातें यश आटोमोबाइल्स सलेमगढ़ के मीटिंग हाल में उपभोक्ताओं और अतिथियों के बीच साझा करते हुए प्रो अजय कुमार उर्फ मुखिया जी ने कही। उन्होंने कहा की

इस हीरो स्ट्रीम 125 सीसी टू व्हीलर का निर्माण कंपनी ने उपभोक्ताओं की सुविधा को भरपूर ख्याल करते हुए किया है। जिससे हीरो के उपभोक्ता खुशहाल रहे। इसके अलावा डिजटिल उपकरणों का निर्माण पर भी कंपनी का पूरा ध्यान के साथ फोकस है। यह मोटरसाइकिल के निर्माण में माइलेज पर भी ध्यान विशेष रूप से दिया गया है।

अतिथि डेस्क से बोलते हुए वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र नाथ दिवेदी ने कहा कि हीरो का प्रयास हमेशा अपने उपभोक्ताओं को संतुष्ट करना ही होता है। नए क्लेवर में आज लांच की गई मोटर साइकिल हीरो स्ट्रीम १२५ सीसी आम लोगो को काफी पसंद आएगा यह सोच निर्माण करने वाली टीम की है जो प्रशंशा के पात्र है।

कार्यक्रम के अंत में अपने उपभोक्ताओं से अपनी जानकारियां साझा करते हुए यश आटोमोबाइल्स के प्रोपाइटर अजय कुमार मुखिया जी ने कहा की विश्व की नं 1 दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटो कार्प लिमिटेड ने आज सात जुलाई 2024 को अपनी 125 सीसी सेगमेन्ट की Sporty Bike Hero Xtreme 125 की लॉचिगं शानदार तरीके से किया । जिसमे युवाओ के लिए खास फीचर्स दिया हुआ है साथ ही 11.4 BHP का पावर एवं 10.5 NM का टार्क के साथ 125cc EBT का ईंजन दिया गया है जिससे बेहतर परफॉरमेंस,पावर एवं माईलेज के साथ इसकी एक्सशोरुम कीमत 95711/-रुपया है।

कार्यक्रम को यश कुमार, पप्पू कुमार, राम प्रवेश पांडेय, सुनील कुमार, अमर सोनी, ब्रजेश कुमार, राहुल कुमार, आलोक पटेल ने अपना अपना विचार प्रगट किया, कार्यक्रम में भारी संख्या में उपभोक्ता, वरिष्ठ जन की उपस्थिति रही।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking