News Addaa WhatsApp Group Join करें

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 30, 2025  |  7:08 PM

207 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर के श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय के सभागार में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां हिंदी पत्रकारिता पर वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी।

आपके लिए और..- सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ...

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम तहसील अध्यक्ष गुरुदत्त गिरि की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय रहें‌।इस दौरान श्री उपाध्याय ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने देश की आजादी से आज तक राष्ट्र निर्माण और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

हिंदी पत्रकारिता ने हमारे देश के आम आदमी को सदैव केंद्र बिंदु में रखा है।तहसील अध्यक्ष गुरुदत्त गिरि ने कहा कि 30 मई 1826 को प्रकाशित हुआ पहला हिंदी का समाचार पत्र उदंत मार्तंड आज भी हिंदी के पत्रकारों के लिए ऊर्जा का स्रोत बना हुआ है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार मोहन पांडेय ने कहा कि इंटरनेट ने हिंदी पत्रकारिता को मजबूती देने के साथ ही रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराए हैं।साथ ही हिंदी पत्रकारिता ने सदैव समाज की समस्याओं,जरूरतों को ध्यान में रखा है।वहीं मंडलीय उपाध्यक्ष लाल साहब राव ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता का ही असर है कि आज देश ही नहीं दुनिया में भी हिंदी भाषा के प्रति लोगों का नजरिया बदला है।

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार विद्या सागर सिंह, बृजेश कुमार शुक्ला, वेद प्रकाश मिश्रा,वेद कुमार त्रिपाठी,ब्रजभूषण मिश्र,रणजीत सिंह संजय तिवारी, गौतम गौतम मुनि तिवारी,श्रीराम कुशवाहा ऋषि केश निषाद सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking