News Addaa WhatsApp Group Join करें

हमारा आंगन-हमारे वच्चे कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Mar 21, 2025  |  6:03 PM

186 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हमारा आंगन-हमारे वच्चे कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मथौली बाजार/कुशीनगर। ब्लाक संसाधन केंद्र मोतीचक परिसर में शुक्रवार को ब्लाक स्तरीय “हमारा आंगन-हमारे वच्चे” उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख मोतीचक अर्चना सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व डीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख ने कहा कि हमारा आंगन हमारे वच्चे उत्सव कार्यक्रम सरकार की महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। आंगनबाड़ी बहनें तीन वर्ष से छः वर्ष के वच्चों को अक्षर का ज्ञान कराकर बेसिक शिक्षा का नीव तैयार करती हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि प्री प्राइमरी के वच्चों को सरकार द्वारा मिड डे मिल एवं पौष्टिक आहार के साथ खेल कूद व मनोरंजन हेतु वंडर बाक्स किट उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे वच्चों में मानसिक विकास तेजी से हो रहा है। खण्ड शिक्षा अधिकारी मोतीचक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेट किया। कार्यक्रम को रामवीर सिंह, एसआरजी रामप्रकाश पाण्डेय,संजय जायसवाल, दिवाकर मणि, वरुणेश चंचल आदि ने भी संबोधित करते हुए शिक्षित एवं शिक्षा की गुड़वत्ता बढ़ाने पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में विकास खण्ड के विभिन्न विद्यालयों के पचास निपुण छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा स्कूल बैग एवं शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह व संचालन आलोक शाही ने किया।

इस दौरान दिनेश सिंह, मोलई प्रसाद प्रजापति, नर्वदा शर्मा, नीतू सिंह,ऊषा पाण्डेय, मुन्ना सिंह, मार्कण्डेय नाथ त्रिपाठी, अमित कुमार तिवारी, राजेश्वर सिंह, विपिन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking