News Addaa WhatsApp Group

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 4, 2026  |  3:14 PM

323 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जनपद भर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयन्त कुमार द्वारा तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर कानून-व्यवस्था की स्थिति पर पैनी नजर रखी गई। थाना तरयासुजान क्षेत्रांतर्गत पुलिस बल के साथ भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य निर्वहन करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
क्षेत्राधिकारी ने कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, हुड़दंग या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है, ताकि आमजन निर्भय होकर त्योहार का आनंद ले सकें।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे परंपराओं का सम्मान करते हुए होली मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनपद में शांति, सुरक्षा और भाईचारे के साथ होली मनाने के लिए पुलिस हर मोर्चे पर तैयार है।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking