News Addaa WhatsApp Group

होनहार बच्चों को मेडल व ट्राफी देकर किया गया सम्मानित

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Mar 29, 2025  |  7:21 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
होनहार बच्चों को मेडल व ट्राफी देकर किया गया सम्मानित

बोदरवार, कुशीनगर। स्थानीय जेपी चिलड्रेंन एकेडमी बोदरवार में शनिवार को बच्चों के हौसलों को आफजाई करने की कड़ी में पारितोषिक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया I इस आयोजन के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष कप्तानगंज आनंद मिश्रा रहे I

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

ज्ञात हो, कि 29 मार्च शनिवार को विकास खंड कप्तानगंज अंतर्गत जेपी चिल्ड्रेन एकेडमी बोदरवार में अभिभावक शिक्षक की बैठक को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष कप्तानगंज आनंद मिश्रा ने कहा I कि जेपी चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल के लोग अपने बच्चों के विकास तथा शिक्षा के लिए सदैव प्रयत्नशील रहते हैं I कार्यक्रम के दौरान स्कूल में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों सहित 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को अंकपत्र सहित मैडल देकर सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया I स्कूल में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले लगभग 20 बच्चों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किए जाने पर परिसर के अंदर हर तरफ जहाँ खुशी का माहौल बच्चों के अंदर दिख रहा था I वहीं दूसरी तरफ सार्वजनिक मंच पर अपने बच्चों को सम्मानित होता देख उनके अभिभावक भी फूले नहीं समा रहे थे I स्कूल के प्रबंधक रविप्रताप पाण्डेय द्वारा अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित कर स्कूल के बच्चों को एक शपथ भी दिलाई गई I कि आज से अपने स्कूल के सभी बच्चे रात्रिकालीन समय में आठ बजे के बाद से मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करेंगे I

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद हुई और संचालन एकेडमी के संरक्षक राजेश पाण्डेय ने किया I इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार पाण्डेय, हेमंत कुमार मिश्रा, अभिमन्यु सिंह, कृष्णानंद त्रिपाठी, अनिरुद्ध प्रसाद, गोल्डन, संगीता, सलमा, पूनम यादव, रितु निषाद, मनजीत लाल यादव आदि उपस्थित रहे I

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking