खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सोहरौना निवासी एक युवक की लंबी बिमारी के बाद मौत हो गया। परिवार के होनहार लड़के को खोने के बाद परिजन दहाड़े मारकर रो रहे हैं।
सोहरौना गांव निवासी राजेंद्र कुशवाहा के दो पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। छोटा लड़का द्विग्विजय कुशवाहा उम्र 25 वर्ष को चिकित्सकीय जांच में तीन वर्षों पूर्व ब्लड कैंसर हो जाने का पता चला तो गरीब माता- पिता उसे दिल्ली, मुम्बई, बनारस आदि स्थानों से दवा ईलाज करा रहे थे। सोमवार को बनारस गये मरीज को चिकित्सक ने रेफर कर दिया। मंगलवार को घर पर लगभग 4 बजे उसकी मृत्यु हो गई। मौत हो जाने पर परिजन दहाड़े मारकर रो रहे हैं। वहीं शोक व्यक्त करने वालों का दरवाजे पर तांता लगा हुआ है।
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…
कुशीनगर। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।…