News Addaa WhatsApp Group

संस्कार भारती कुशीनगर के तत्वाधान में मनाया गया सम्मान समारोह एवं गुरु पूजन उत्सव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 5, 2023  |  7:39 PM

65 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
संस्कार भारती कुशीनगर के तत्वाधान में मनाया गया सम्मान समारोह एवं गुरु पूजन उत्सव
  • सर्वोत्तम राष्ट्र निर्माण में संस्कारयुक्त समाज का होना आवश्यक-महापौर डॉ.मंगलेश श्रीवास्तव 
  • कला एवं संगीत से संस्कारित जीवन की रचना होती है -डॉ. मिथिलेश तिवारी
  • संस्कार भारती कलाकारों को समृद्धिशाली मंच प्रदान करती है -रजनीकांत मणि त्रिपाठी 

कसया/कुशीनगर । अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती जनपद इकाई कुशीनगर के तत्वावधान में बुद्ध नगरी कुशीनगर स्थित लक्ष्मी पैलेस में मंगलवार को देर शाम सम्मान समारोह एवं गुरु पूजन उत्सव उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया । कार्यक्रम का  शुभारंभ  मुख्य अतिथि महापौर नगर निगम गोरखपुर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं भगवान नटराज के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं  पुष्पार्चन कर से हुआ ।

आज की हॉट खबर- ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 

मुख्य अतिथि संस्कार भारती गोरक्ष प्रांत के महामन्त्री एवं  महापौर  गोरखपुर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि संस्कार भारती जनमानस को भारतीय संस्कृति के कालजयी संस्कारों से शिक्षित करने का कार्य करती है । सर्वोत्तम राष्ट्र निर्माण में संस्कारयुक्त समाज का होना आवश्यक है | युवाओं में बढ़ रही विकृत संस्कृति को समाप्त करने का कार्य हम सबको मिलकर करना होगा । पूरे देश में यह पहला अवसर है कि संस्कार भारती का कोई पदाधिकारी महापौर के पद पर निर्वाचित हुआ है ।

प्रख्यात शास्त्रीय संगीतज्ञ एवं संस्कार भारती गोरक्ष प्रांत के संरक्षक डॉ. शरद मणि त्रिपाठी ने कहा कि बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्यापन एवं सामाजिक कार्यों का जो अनुभव हुआ उससे आज तक कार्य करने की प्रेरणा मिलती रही है ।

प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर मिथिलेश तिवारी ने कहा कि कला एवं संगीत  के द्वारा संस्कारित जीवन की रचना होती है |अध्यक्षीय भाषण में संस्कार भारती कुशीनगर    संरक्षक पूर्व विधायक रजनी कांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि संस्कार भारती कलाकारों को समृद्धिशाली मंच प्रदान करती है । संस्कार भारती के माध्यम से छोटे कलाकार  भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर रहे हैं ।संरक्षक हरि प्रसाद सिंह जी, नगरपालिका कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जयसवाल आदि ने भी सभा को संबोधित किया ।

 कार्यक्रम में  सुप्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत के  मूर्धन्य विद्वान डॉ.शरद मणि त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के द्वारा अकादमी पुरस्कार तथा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा “भारतीय संगीत में वरिष्ठ स्कॉलरशिप” तथा रीना जायसवाल को  संस्कृति मंत्रालय  भारत सरकार द्वारा” सीनियर फेलोशिप सम्मान”प्रदान किये जाने पर सम्मानित किया गया।  साथ ही प्रांतीय अध्यक्ष  डॉक्टर मिथिलेश तिवारी एवं  संरक्षक  हरि प्रसाद एवं संस्कार भारती से  जुड़े नगरपालिका कुशीनगर अध्यक्ष  प्रतिनिधि राकेश जयसवाल ,  नगरपालिका पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र यादव , नगरपालिका पंचायत अध्यक्ष  प्रतिनिधि व सुप्रसिद्ध कवि दिनेश तिवारी,सभासद  केशव सिंह, प्रभुनाथ सिंह को अंगवस्त्र एवं  स्मृतिचिन्ह दे कर सम्मानित किया  गया।    

 इनके अलावा  संस्कार भारती गोरक्ष प्रांत  के  उपाध्यक्ष  डॉ आशीष श्रीवास्तव ,  रीता श्रीवास्तव, सह महा मंत्री  प्रेम नाथ “पराया” एवं कोषाध्यक्ष जितेन्द्र श्रीवास्तव को भी  अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया ।   

 प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा रंगोली प्रशिक्षण में प्रतिभागी सुनंदा शर्मा, निधि शर्मा, शाम्भवी सिन्हा, रंजना मद्धेशिया,  प्रियंका सिंह, यशी तिवारी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्कार भारती  के कलाकारों पीहू मद्धेशिया एवं  धनंजय व नाजिया का नृत्य प्रशंसनीय रहा। अर्चना श्रीवास्तव,वंदना मद्धेशिया, डॉ.  सुमन मणि त्रिपाठी, प्रीति शाह,किरन जायसवाल द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये ।

इस अवसर पर संरक्षक भंते महेन्द्र,उपाध्यक्ष अशोक कुमार जैन ,त्रिभुवन त्रिपाठी, सुरेश प्रसाद गुप्त ,डा. शुभ लाल, डॉ अंबरीष विश्वकर्मा, मंत्री अशोक कुमार एवं  प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय,अमन, उमेश चन्द गुप्त” कुन्नू बाबू,”शंभू शरण श्रीवास्तव ,एडवोकेट ओमप्रकाश सिंह, दयानंद दुबे ,विवेक सिंह, समाजसेवी ओम प्रकाश जायसवाल ,अशोक कुमार जायसवाल, ओम प्रकाश पांडेय, रोटरी क्लब के अध्यक्ष वाहिद अली,मदन मोहन अग्रहरि, जनार्दन , डा. वीना गुप्ता आदि मौजूद रहे ।

संबंधित खबरें
ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 
ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के कप्तानगंज चौराहे पर ओभरब्रिज पर से एक युवती कूद…

मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प
मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प

हाटा कुशीनगर। मातृ दिवस के अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर द्वारा…

सफाई कर्मचारी से मारपीट पर भड़के आउटसोर्सिंग कर्मी, नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन
सफाई कर्मचारी से मारपीट पर भड़के आउटसोर्सिंग कर्मी, नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 1 बाघनाथ में सफाई कर्मचारी के…

नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल

तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर दो…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking