कसया/कुशीनगर । नगरपालिका परिषद कुशीनगर द्वारा 25अगस्त से 02सितम्बर तक चल रहें,आयोजित कार्यक्रम बंधन स्वछता का स्वच्छ पाठशाला अंतर्गत डोर टू डोर कुड़ा कलेक्शन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पालिका सफाई मित्र कर्मियों को मंगलवार को नगरपालिका कार्यालय में नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल द्वारा उन्हें प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l इस मौके पर प्रतिनिधि श्री जायसवाल ने सभी सफाई मित्रो का उत्साह वर्धन किया l
इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखना हम सबका कर्तब्य है, और इस कार्य में पालिका कर्मियों के साथ -साथ नगरवासियो का भी पूर्ण सहयोग होगा,तभी हम अपने नगर को स्वच्छ एवं क्लींन बनाकर नगरपालिका कुशीनगर को प्रदेश ही नहीं पुरे भारत में स्वच्छता का सन्देश देंगे l आज इन सफाई मित्रो ने स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य किया है, जिन्हे सम्मानित किया गया है l हम सब जागरूक हो और अपने नगरपालिका को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें l
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, वरिष्ठ लिपिक राजेश श्रीवास्तव, सफाई प्रभारी श्रवण तिवारी, उग्रसेन प्रसाद, आशीष जायसवाल, समरजीत सहित समस्त पालिका कर्मचारी ,सभासद व सफाई कर्मी आदि मौजूद रहें l
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…