News Addaa WhatsApp Group Join करें

अवैध शराब बनाने वालों पर चला कुशीनगर पुलिस का हंटर; 70 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 07 अभियुक्त गिरफ्तार

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 10, 2022  |  4:04 PM

781 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अवैध शराब बनाने वालों पर चला कुशीनगर पुलिस का हंटर; 70 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 07 अभियुक्त गिरफ्तार

कसया/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया पियूषकान्त राय के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना कसया व आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सिसई के पास से 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है,जिनकी पहचान उपेन्दर पुत्र रामअधार निवासी सिसई थाना कसया,छंगुर पुत्र चंचल निवासी दोधरा थाना तुर्कपट्टी हाल मुकाम सिसई थाना कसया,बसन्त पुत्र स्व0 बुंदी सा0-सिसई थाना कसया,विजय पुत्र भिखारी सा0 सिसई थाना कसया, रामनाथ पुत्र इन्द्रदेव निवासी सिसई थाना कसया,रवि पुत्र इन्द्रजीत निवासी सिसई थाना कसया व एक अन्य अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उनके पास से 10-10 लीटर के गैलेन मे कुल 70 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया।टीम ने सिसई व लठउर टोले पर एक दर्जन घरों में छापेमारी किया,इस दौरान टीम ने कच्ची बरामद किया तो भारी मात्रा में लहन भी नष्ट किया,छापेमारी के दौरान कच्ची के अवैध धंधे में लिप्त लोग इधर उधर भागने लगे जिससे अफरा तफरी की स्थिति रही।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर क्रमश: मु0अ0स0 341/342/343/344/345/346/347-2022 धारा 60 आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।बरामदगी /गिरफ्तारी करने वाली टीम मे प्र0नि0 सुधीर कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक सत्येन्द्र प्रताप, व0उ0नि0 हरेराम सिहं यादव,उ0नि0 रविभूषण,उ0नि0अनिल कुमार शर्मा, प्र0आ0सि0 अशोक पाल आबकारी टीम जनपद कुशीनगर,आ0सि0 सम्मी कुमार आबकारी टीम जनपद कुशीनगर,हेड कांस्टेबल विमलेश द्विवेदी, हे0का0 विरेन्द्र यादव,का0 अनिल मौर्या,का0 वेद प्रकाश गोस्वामी, का0 कमलेश,म0का0 पूनम,म0का0 गौरी शामिल रही.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…

खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking