अहिरौली बाजार/ कुशीनगर।स्थानीय थाना क्षेत्र के भैसही चौराहे पर दांत का इलाज करवाने आए 55 वर्षीय अधेड़ की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त सूचना के मुताबिक रामवृक्ष मध्देशिया पुत्र मिठाई मध्देशिया उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी लक्ष्मीपुर धूस थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर अपने पत्नी कमलावती देवी के साथ बीते मंगलवार की सुबह 6 बजे टीवीएस एक्सल बाइक पर सवार होकर अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भैसही चौराहे पर दांत का इलाज करवाने गया था।जहां सड़क किनारे लगे ठेलें मे करंट उतरने गया जिसमें पहले कमलावती उसके चपेट में आ गई कमलावती को बचाने गए रामवृक्ष उसके चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
तभी किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे,उपनिरीक्षक अतुल कुमार बिन्द,कांस्टेबल शिवप्रकाश मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…