सुकरौली कुशीनगर: मंगलवार को अपरान्ह अपनी मां के साथ इलाज कराने गोरखपुर जाने के लिए घर से निकली। महुआरी चौराहे से आटो में बैठ कर अभी ये लोग कुछ दूर ही आगे बढ़े थे कि युवती शीला सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्री रामअधार सिंह की हालत बिगड़ने लगी और उसके मुहं से झाग आने लगा।
आटो चालक युवती की हालत बिगड़ती देख उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसकी ईसीजी जांच करवायी। ईसीजी रिपोर्ट देखने के बाद चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दिया। उसके स्वजन ने बताया कि युवती को सांस की बीमारी थी, जिसका इलाज गोरखपुर में एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
आज डॉक्टर को दिखाने के लिए युवती अपनी मा के साथ गोरखपुर जाने के लिए निकली थी। युवती की अभी शादी नहीं हुई थी। युवती हाटा कोतवाली के गांव महुआरी की निवासी थी।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…