News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया नगर में अवैध जच्चा बच्चा अस्पतालों की बाढ़

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 2, 2022  |  8:53 PM

1,022 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया नगर में अवैध जच्चा बच्चा अस्पतालों की बाढ़

मो असलम/राज पाठक

कसया/कुशीनगर।आजकल कसया नगर में अवैध जच्चा बच्चा अस्पतालों की बाढ़ आ गयी है। आश्चर्य है कि अवैध चल रहे इन अस्पतालों चिकित्सा विभाग के कानों तक भनक भी नहीं लग रही है। ये अस्पताल जबरन सिजेरियन ऑपरेशन व जांच के नाम पर मोटी रकम मुसीबत में फंसे लोगों से वसूल रहे हैं।

आपके लिए और..- चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा...

बता दें कि इसी तरह का एक गोरखधंधा कसया नगर के वार्ड नम्बर 26 शक्तिनगर कालोनी में एक अवैध जच्चा बच्चा अस्पताल में चल रहा है। जहां सिजेरियन ऑपरेशन के नाम पर मरीजों से मोटी रकम वसूली जा रही है। जो बच्चा नार्मल डिलेवरी से होने वाला है उसे जान के खतरे का भय दिखाकर ऑपरेशन के लिए विवश कर देते हैं और लोगों की मजबूरी का फायदा उठाते हैं। यह केंद्र तो नगर में एक बानगी है। ऐसे दर्जनों अस्पताल यहां फल फूल रहे हैं। एक तरह से कहा जा सकता है कि यह धंधा कुकुरमुत्तों की तरह उग आया है और उद्योग का रूप ले लिया है।

मिडवाइफ का काम करने वाली महिला है संलिप्त: नगर में चर्चा है कि चलने वाले इस जच्चा बच्चा अस्पताल को सरकारी अस्पताल में मिडवाइफ का काम करने वाली एक महिला इस अस्पताल को चलाती है। जो दलालों के माध्यम से डिलेवरी के मरीजों को यहां लाया जाता है और ऑपरेशन के नाम पर मरीजों से ऑपरेशन, दवा, जांच, बेड आदि खर्च की रकम वसूल की जाती है।

कमीशन का हिस्सा पूरी ईमानदारी से होता है शेयर: चिकित्सा विभाग की नाक के नीचे विभागीय मिलीभगत से चलने वाले ऐसे अस्पतालों में मरीजों को लाने के लिए ट्रेंड, अनट्रेंड लोग लगे हुए हैं जो कम्पाउंडर, नर्स, आशा, वार्ड ब्वाय, मेडिकल स्टोरों, पैथालॉजी सेंटरों, झोला छाप डॉक्टरों के रूप में अपनी सेवा देते हैं जिनके माध्यम से आसानी से केस मिल जाते हैं और मरीज के फंस जाने के बाद उनसे ऑपरेशन, जांच आदि के नाम पर रकम ली जाती है और उसका एक बड़ा हिस्सा कमीशन में सबको बांट दिया जाता है।

जांचकर की जाएगी कार्यवाही: सीएचसी अधीक्षिका: इस संबंध में पूछे जाने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया की अधीक्षिका डा. नीलकमल ने कहा कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं है। मानव जीवन के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…

खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी
खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking