News Addaa WhatsApp Group Join करें

Investment in Kushinagar/निवेशको के लिये कुशीनगर में निवेश की अपार सम्भावनाये-उपजिलाधिकारी 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 27, 2022  |  7:57 PM

643 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Investment in Kushinagar/निवेशको के लिये कुशीनगर में निवेश की अपार सम्भावनाये-उपजिलाधिकारी 
  • शिक्षा,चिकित्सा व पर्यटन के क्षेत्र में कर सकते है निवेश 

कसया/कुशीनगर। उपजिलाधिकारी कार्यालय में मंगलवार को कुशीनगर मंदिर परिक्षेत्र में निवेश को लेकर उपजिलाधिकारी  कसया  द्वारा एक बैठक आहूत की गयी। जिसमें निवेश की अपार सम्भावनाओ को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी तथा इन्वेस्ट मित्रा पोर्टल के बारे में जानकारी दी गयी।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

बैठक को सम्बोधित करते हुये उपजिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सिंगल विंडो कार्यक्रम के तहत निवेशकों के लिये मित्रा पोर्टल बनाया गया है जहाँ निवेशक अपनी किस क्षेत्र में निवेश करना चाहते है उसकी जानकारी साझा कर सकते है ऑनलाईन के माध्यम से। उन्होंने ने कहा कि कुशीनगर अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थली है जहाँ बौद्ध धर्म के अनुयायी विभिन्न देशों व राज्यों से बहुतायत की संख्या में प्रतिवर्ष भ्रमण के लिये आते है। इसके अलावा अन्य लोग भी यहाँ बौद्ध स्थलों के दर्शन हेतु आते है। ऐसे में यहाँ उनके ठहराव कैसे बढ़े तथा उनके लिये अच्छे होटलों,रिसोर्ट की स्थापना सहित शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं दिख रही है। बैठक में उपस्थित निवेशकों से उनकी किस क्षेत्र में रुचि है उसके सुझाव मांगे गये एवं उस सम्बन्धी कोई दिक्कत आ रही ही तो उसकी भी जानकारी देने के लिये कहा गया। निवेश द्वारा भी अपनी बातों को रखा गया तथा किस क्षेत्र में निवेश की ज्यादा सम्भावनाए दिख रही है उसपर अपने सुझाव भी दिये गये।

बैठक में मुख्य रूप से  जितेंद्र राय निदेशक श्याम थाई चैरिटेबल ट्रस्ट,वीरेंद्र तिवारी प्रबंन्धक बिरला धर्मशाला,भंते महेंद्र,सुभाष पाठक,वशिष्ठ पाठक,राधेश्याम गुप्ता,मनोज चौरसिया, पेशकार राहुल चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking