News Addaa WhatsApp Group

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन कुशीनगर की हुई जनपदीय कार्यकारिणी के पुनर्गठन के निमित्त अति आवश्यक बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 29, 2022  |  7:34 PM

600 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन कुशीनगर की हुई जनपदीय कार्यकारिणी के पुनर्गठन के निमित्त अति आवश्यक बैठक

कसया/कुशीनगर। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन कुशीनगर की जनपदीय कार्यकारिणी के पुनर्गठन के निमित्त अति आवश्यक बैठक ब्लाक संसाधन केंद्र कसया पर शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता कसया ब्लॉक के अध्यक्ष नागेंद्र तिवारी द्वारा की गई। पुनर्गठन हेतु नामित अमिताभ कुमार त्रिपाठी (ब्लॉक अध्यक्ष, रामकोला) द्वारा उपस्थित सभी ब्लॉक तथा जनपदीय पदाधिकारियों को बताया गया कि जनपदीय कार्यकारिणी के पुनर्गठन की तिथि मई 2020 में ही प्रस्तावित थी, जो कि कोरोनावायरस महामारी के कारण टल रही थी। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के अनुक्रम में आज पुनर्गठन की प्रक्रिया संपन्न की जा गई। विचार विमर्श और आपसी सहमति से राजेश कुमार शुक्ल द्वारा अध्यक्ष पद हेतु राजेश तिवारी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) के नाम का प्रस्ताव किया गया जिसका उपस्थित सभी ब्लॉक व जनपद के पदाधिकारियों ने अनुमोदन किया। तत्क्रम में महामंत्री पद हेतु हरिश्चंद्र मिश्र और जनपदीय कोषाध्यक्ष पद हेतु दिलीप सिंह के नाम का प्रस्ताव आने पर सभी प्रतिनिधियों द्वारा अपना समर्थन दिया गया। तदनंतर जिला संगठन मंत्री पद हेतु संदीप राय व जिला उपाध्यक्ष पद हेतु दिलीप पांडेय के नाम का अनुमोदन किया गया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

अध्यक्षीय संबोधन में राजेश तिवारी द्वारा संगठन में नयी ऊर्जा का संचार करते हुए कार्य करने की बात कही गई। महामंत्री हरिश्चंद्र मिश्र द्वारा सांगठनिक कार्यप्रणाली में आवश्यक परिवर्तन की बात कही गई। बैठक में दुर्गेश यादव, संजय यादव, अरुण कुमार, अजय तिवारी, मनोज मिश्र, मनीष तिवारी, दिनेश प्रसाद आदि उपस्थित रहेl

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking