कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम द्वारा बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके नाम का दुरुपयोग करते हुए अधिकारियों को लक्षित करके व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट के माध्यम से अमेज़न गिफ्ट कार्ड की मांग की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि एन आई सी वेबसाइट से फोटो डाउनलोड कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा जनपदीय अधिकारियों को लक्षित किया जा रहा है। इस संदर्भ में अज्ञात व्यक्ति का व्हाट्सएप नंबर 8103974050 है।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सूचित करते हुए बताया कि इस प्रकार के किसी अज्ञात नंबर से किसी कॉल या व्हाट्सएप मैसेज आने पर तत्काल पुलिस को सूचित किया जाए।
उन्होंने बताया कि उक्त संदर्भ में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस द्वारा उक्त मामले की छानबीन व आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…