News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर में परिवहन राज्यमंत्री ने बहुचर्चित पडरौना बस स्टैंड का देर रात पहुंच किया शिलान्यास

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 4, 2023  |  8:43 PM

1,500 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में परिवहन राज्यमंत्री ने बहुचर्चित पडरौना बस स्टैंड का देर रात पहुंच किया शिलान्यास WhatsApp
Responsive image

पडरौना/कुशीनगर। प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता की मूलभूत सुविधाओं एवं विकास कार्यो के प्रति दृढ़ संकल्पित है। किसी क्षेत्र के विकास के लिए आवागमन की बेहतर सुविधा होना महत्वपूर्ण है। मंगलवार को देर रात पडरौना नगर के बहुचर्चित बस स्टैंड का शिलान्यास करने आए हुए थे। इसके बाद उन्होंने कहा कि पडरौना बस स्टैण्ड का अब शिलान्यास हो जाने से यात्रियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मौजुद लोगों को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश सरकार आम जनता की मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यो के प्रति दृढ़ संकल्पित है। किसी क्षेत्र के विकास के लिए आवागमन की बेहतर सुविधा होना महत्पूर्ण है। 

उन्होने कहा कि किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास में आवागमन की बेहतर सुविधा होना अति महत्वपूर्ण होता है। इसके बाद उन्होंने सदर विधायक मनीष जयसवाल मंटू को इस क्षेत्र के तरफ से यह मामला संज्ञान में लाया जाना बताया । आज सदर विधायक मनीष जायसवाल के प्यास से यह शिलान्यास कार्यक्रम कराया जा रहा है। जल्द ही कई लोगो की तरफ से किए गए बसों की चलवाने की मांग पर अब दर्जनों जगहों के लिए बसों की व्यवस्था की जायेगी। इसके साथ ही लोगों के लिए रोजगार के साधन मुहैया कराने के का काम इसी अनुबन्धित बसों की भी सेवाएं ली जायेगी।

मंत्री ने कहा कि पडरौना क्षेत्र में आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो जाने के के बाद आस पास के क्षेत्र समेत सीमावर्ती बिहार के लोगों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की सरकार आमजन की मूलभूत सुविधा और विकास कार्यो के प्रति दृढ़ संकल्प्ति है। निकट भविष्य में धरातल पर सरकार की कई योजनाएं दिखाई देगी। इसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा। इसके पूर्व परिवहन मंत्री श्री सिंह ने यहां वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजा की बहुचर्चित बस स्टैंड का लोकार्पण भी किया। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा ने किया,और संचालन कबी अनूप मिश्रा ने की।

सांसद विजय कुमार दुबे,पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और भाजपा नेता आरपीएन सिंह, सदर विधायक मनीष जायसवाल, बिशनपुरा ब्लाक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल,राजेश सैनी, जगदंबा अग्रवाल,लाल बाबू गुप्ता सचिन चौरसिया,बिहिम गोरखपुर मंडल हिंदू नेता राजन जायसवाल,हियुवा नेता फूलबदन कुशवाहा,रामबालक दास त्यागी, सीता सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा जय प्रकाश साही,लल्लन मिश्र,मारकंडे साही आदी लोगो ने सम्बोधित किया। इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पडरौना शिव कुमारी देवी,शदर विधायक प्रतिनिधि संतोष जायसवाल, क्वाईन मिश्रा,एकलाक खान, कृष्णा पटेल,विनोद चौहान, सौरभ जायसवाल रवि जायसवाल,भावेश तुलस्यान, राहुल शाह,किशन कुशवाहा,सोनू राज कुशवाहा,संतोष गुप्ता,मंटू जायसवाल,सुमित चौरसिया समेत आदि महिला पुरुष युवा सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking