News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बिना ड्रेस पहने स्कूल गए छात्र को अध्यापक ने किया बाहर,नाराज छात्र दो दिन से गायब

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 15, 2022  |  8:05 PM

1,347 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बिना ड्रेस पहने स्कूल गए छात्र को अध्यापक ने किया बाहर,नाराज छात्र दो दिन से गायब
  • जटहा बाजार थाना क्षेत्र के मंशाछापर स्थित जीयन पब्लिक स्कूल का मामला

उपेंद्र कुशवाहा/न्यूज अड्डा

पडरौना/कुशीनगर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के मंशाछापर स्थित जीयन पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार बिना ड्रेस पहने गए छात्र को बाहर निकालने के बाद नाराज छात्र दो दिन से गायब होने की खबर है। गायब छात्र के पिता ने जटहा बाजार थाने की पुलिस को तहरीर देकर अपने पुत्र की बरामदगी करने की मांग किया है।

आज की हॉट खबर- 5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार,...

कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र जंगल नाहर छपरा निवासी राजेश मद्धेशिया ने बताया कि सुबह सात बजे मेरा लड़का मोहित मद्धेशिया बारह वर्ष बृहस्पतिवार को मंशाछापर बाजार स्थित जीयन पब्लिक स्कूल में पढ़ने गया था। राजेश मद्धेशिया ने जटहा बाजार थाने के पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि दोपहर घर आने पर कक्षा आठ में पढ़ने वाला छात्र मोहित ने एक लेटर लिख कर रखा था। लेटर में जीवन पब्लिक स्कूल में ड्रेस पहन कर नहीं जाने पर यहां मौजूद अध्यापक पर छात्र को बाहर निकालने आरोप है। इसके बाद राजेश मद्धेशिया ने स्कूल के अध्यापक से छात्र मोहित के बारे में जानकारी लिया है। इसके बाद छात्र मोहित मद्धेशिया दो दिन से घर से स्कूल जाने के दौरान गायब है। राजेश मद्धेशिया ने जटहा बाजार थाने की पुलिस को तहरीर देकर छात्र मोहित की बरामदगी की मांग की है।

संबंधित खबरें
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking