कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जनपद में आज पुलिस काफी सक्रिय नजर आयी, इस क्रम में तरयासुजान पुलिस काफी एक्शन में दिखाई दी, चार पहिया औऱ दो पहिया वाहनों की चेकिंग अभियान में चार पहिया वाहनों से शीशे पर चिपकाई गयी काली फ़िल्म को चेतवानी के साथ हटाया गया।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल द्वारा चलाये गये अभियान में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिल देव चौधरी के नेतृत्व में तरयासुजान पुलिस थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में सघन चेकिंग किया, चौकी प्रभारी बहादुरपुर धनन्जय राय, हेड कांस्टेबल श्री निवास सिंह, आरक्षी आसुतोष राय की टीम ने लतवाचट्टी, दाहूगंज, सलेमगढ़ में चार पहिया के साथ दो पहिया वाहनों की सघन चेकिंग किया, जिसमे चार पहिया वाहनों की शीशा पर लगाई गई काली फ़िल्म को चौकी प्रभारी ने अपने हाथ से उतारा। वही बिना हेलमेट, कागजातों में कमी पाई जानी पर दो पहिया वाहनों की ई- चलान किया।
प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चौधरी ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया की यह अभियान अनवरत जारी रहेगा, किसी भी गाड़ी के शीशा पर काली फ़िल्म लगवाना गलत है। इससे उक्त वाहन की सन्दिग्ध दृष्टि से देखा जाता है। थाना क्षेत्र में इस प्रकार की वाहनों की प्रवेश पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…
कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…
कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…