News Addaa WhatsApp Group

खड्डा नगर पंचायत की अध्यक्ष की अनुपस्थिति में वोर्ड की बैठक संपन्न, विभिन्न प्रस्ताव हुए पारित

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 17, 2021  |  7:31 PM

699 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा नगर पंचायत की अध्यक्ष की अनुपस्थिति में वोर्ड की बैठक संपन्न, विभिन्न प्रस्ताव हुए पारित

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर पंचायत में विगत दो वर्ष बाद नगर पंचायत बोर्ड की बैठक अध्यक्ष रूखसाना लारी की अनुपस्थित में सभासद इन्दू देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में पूर्व में हुए प्रस्तावों पर सभी सदस्यों ने सहमति जताते हुए प्रत्येक माह के 25 तारिख को बोर्ड की बैठक अनिवार्य रूप से कराने आदि कई प्रस्ताव पास किए गए। मीटिंग हाल में अधिशासी अधिकारी व वरिष्ठ लिपिक मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

एक सप्ताह पहले खड्डा सुभाष चौक पर आमरण अनशन पर बैठे सभासदो की 12 सूत्रीय मांग में प्रमुख मांग में नगरपंचायत बोर्ड की बैठक कराना भी शामिल था, अनशन समाप्त कराते समय एडीएम कुशीनगर व एसडीएम उपमा पाण्डेय ने बोर्ड की बैठक हर हाल में कराने का आदेश ईओ को दिया था। ईओ देवेश मिश्र ने वकायदा नगरपंचायत की अध्यक्ष रूखसाना लारी को पत्र भेज कर कहा था की दो वर्ष से बोर्ड की बैठक नहीं हुई है, सभासदो द्वारा लगातार मांग की जा रही है। जिसके क्रम में पूर्व निर्धारित तिथि शुक्रवार को सभासद बोर्ड की बैठक में पहुंचे परंतु अध्यक्ष रूखसाना लारी बैठक में नहीं पहुँची।इस पर सभासदो के द्वारा चुनी गयी कार्यकारी अध्यक्ष इंदु देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभासदो ने हर माह 25 तारिख को बोर्ड की अनिवार्य बैठक कराने, नगर की साफ सफाई सहित सभी पोलों पर स्ट्रीट बेल्ट लगाने आदि का प्रस्ताव पास किया गया। अधिशासी अधिकारी देवेश मिश्रा की मौजूदगी में बोर्ड द्वारा पारित प्रस्ताव को वरिष्ठ लिपिक राजेन्द्र गुप्ता ने कार्रवाई रजिस्टर में लिपिबद्ध किया।

इस बैठक में सभासद संतोष तिवारी, मधोक गुप्ता, भगवती शरण पांडेय, गजेन्द्र यादव, गायत्री देवी, राहुल मद्धेशिया, महादेव चौधरी, पशुपतिनाथ, आदि मौजूद रहे।

In the absence of the chairman of Khadda Nagar Panchayat, the meeting of the ward concluded, various resolutions were passed

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking