पडरौना/कुशीनगर ! मुहर्रम को लेकर यादे हुसैन के शहादत मे शुक्रवार की शुबह बसहियां में जुलूस निकली गई । दर्जनों मोहल्लों के इमाम चौकों से सुबह से जुलूस निकलने का सिलसिला शुरू हुआ। जुलूस का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। रस्म चौकी,बैंड और अलम जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे। करतब दिखाते युवाओं के प्रदर्शन को देखने के लिए जगह-जगह से आई लोगो की भारी भीड़ रही।
सिधुआ स्थान गांव के मस्जिद को इमाम हाफिज मुख्तार ने बताया कि मुहर्रम को कर्बला के मैदान में यजीद पलीद की फौज ने इमाम हुसैन और उनके साथियों पर पानी की आपूर्ति बंद कर दी थी,ताकि वो शासक यजीद पलीद की मातहती स्वीकार कर लें मगर इमाम हुसैन और उनके साथियों ने ऐसा करने से इंकार कर दिया।
मुहर्रम के साथ हर पल कर्बला में शहादत का वक्त करीब आ रहा था। यही कारण रहा कि शुक्रवार को मुहर्रम के एक दिन पुर्व बसहियां के अलग,अलग मुहल्लो से नौवीं मुहर्रम पर जुलूस निकाला गया। शुक्रवार की सुबह बसहियां गांव के विभिन्न इमाम चौकों से निकलने वाले जुलूस का नेतृत्व अलग-अलग लोगों ने किया। इस दौरान बसहियां बनबीरपुर के टोला पिपरा,नौका टोला,कुरैसी शेखटोलिया से जुलूस निकाले गए। ये सभी जुलूस अपने परंपरागत रास्तों से गुजरकर फिर इमाम चौक पर आकर समाप्त हुए।
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…