News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पीस कमेटी की बैठक में शांति व सुरक्षा बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 25, 2023  |  6:44 PM

163 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पीस कमेटी की बैठक में शांति व सुरक्षा बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश WhatsApp
Responsive image
  • त्यौहार के मद्देनजर अमन ,शांति तथा साफ सफाई, विद्युत आपूर्ति सहित सभी व्यवस्थाओं हेतु दिए निर्देश
  • अफवाहों पर ध्यान न दें- पुलिस अधीक्षक
  • पयवेक्षक , जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी गई विशेष जिम्मेदारी
  • शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में जनपदवासियों से की गई सहयोग की अपेक्षा

कुशीनगर। जनपद में आगामी त्यौहारों श्रावण मास एवं मोहर्रम के दृष्टिगत आवश्यक बैठक जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की उपस्थिति में सभी नामित सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न की गई।
उक्त बैठक में आगामी त्यौहार मोहर्रम के मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

उपरोक्त त्योहार के दृष्टिगत नगर निकायों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, फागिंग, चूना छिड़काव, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था तथा पथ प्रकाश की व्यवस्था को सुनिश्चित किए जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। इस क्रम में उपरोक्त त्योहार के दृष्टिगत जनपद में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा प्रदान किए गए।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा सोशल मीडिया द्वारा अफवाहों पर ध्यान न दिए जाने की बात कही गई तथा ताजिया निकालने से लेकर अंतिम रूप से कर्बला से वापस आने तक शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु एवं पूर्व से निर्धारित स्थल (कर्बला) पर ही किये जाने का निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग पूर्व से निर्धारित स्थलों पर ही किये जायेंगे। किसी प्रकार की नई परम्परा की शुरुआत नही की जाएगी। सभी कार्बलाओ पर पुलिस की व्यवस्था चॉक चौबंद रहेगी। ताजिया निकालने के सम्बन्ध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने मोहर्रम के दृष्टिगत नामित सभी अधिकारियो एवं मजिस्ट्रेटों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व लगन के साथ किए जाने के निर्देश दिए तथा त्यौहार के मद्देनजर साफ सफाई की व्यवस्था ईओ/डीपीआरओ को सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिए गए।इस अवसर पर समस्त उप जिलाधिकारीगण के साथ नामित सभी सुपर ,जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट व सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking