News Addaa WhatsApp Group Join करें

छात्रों के “अग्निपथ” का विरोध प्रर्दशन को देखते हुए डीएम व एसपी ने लिया तरयासुजान रेलवे स्टेशन का जायजा, दिए निर्देश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 18, 2022  |  4:03 PM

902 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
छात्रों के “अग्निपथ” का विरोध प्रर्दशन को देखते हुए डीएम व एसपी ने लिया तरयासुजान रेलवे स्टेशन का जायजा, दिए निर्देश WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जिला प्रशाशन आम जनमानस की सुरक्षा को लेकर काफी संजीदा है। इस क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अपने अमले को साथ लेकर सीमावर्ती रेलवे स्टेशन तरयासुजान का भ्रमण व निरीक्षण किया। साथ मे उप जिलाधिकारी तमकुहीराज व सीओ तमकुही मौजूद रहे। अधिकारी द्वय ने वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर मातहतो को सुरक्षा के मद्देनजर कुछ ट्रिप्स साझा किया। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया। निर्देश दिए कि सुरक्षा कड़ी रखी जाए तथा सीसीटीवी कैमरे हर समय संचालित रहे।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

उन लोगो ने कहा की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत रखी जा रही सतर्क दृष्टि ,अग्निपथ योजना के अंतर्गत सेना में भर्ती हेतु जारी नये निर्देशों के विरोध में कई राज्यों ,स्थानों पर छात्रों द्वारा किए गए उग्र प्रदर्शन के दृष्टिगत कुशीनगर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। प्रत्येक चौराहों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और रेलवे स्टेशनों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

जिलाधिकारी कुशीनगर एस. राजलिंगम व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा तरयासुजान रेलवे स्टेशन का किया गया भ्रमण, निरीक्षण कर जीआरपी एवं आरपीएफ के सम्बन्धित अधिकारीगण से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा सभी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी शरारती/अराजकतत्वों के साथ कठोरता से निपटा जाए तथा शांति पूर्ण तरीके से अपनी बात,समस्या,शिकायत रखने वाले को सुना जाए और उसकी बात को उचित माध्यम से सम्बन्धित तक पहुंचाया जाए। यदि कोई छात्र या उनका कोई समूह हमसे अथवा किसी अन्य अधिकारी से मिलकर अपनी बात कहना चाहता है तो उससे हम या सम्बन्धित अधिकारी अवश्य बात कर उसकी समस्या/शिकायत को सुनेंगे और हर सम्भव सहायता/मदद उपलब्ध कराई जाएगी । परन्तु अराजकता फ़ैलाने या ऐसी कोशिश करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

इस दौरान उप जिलाधिकारी तमकुहीराज ब्यास नारायण,सीओ तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा, प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी के अलावे, रेलवे के साथ राजस्वकर्मी व पुलिस टीम मौजूद रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking