कसया । लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा एव परामर्श देने के लिए कसया में एक और योग्य चिकित्सक ने कदम रखा है। शुक्रवार को सपहां बाई पास के समीप बाबू राम परीक्षा सिंह चेस्ट एवं डायबिटीज हेल्थ केयर सेंटर का विधिविधान पूर्वक शुभारंभ हुआ। डा सर्वेंद्र विक्रम सिंह एम डी (चेस्ट फिजिशियन) की सेवा उपलब्ध होगी। रविवार को छोड़ सप्ताह के शेष दिन दोपहर दो बजे से देर रात तक चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। डा सिंह ने बताया कि बड़े शहरों की चकाचौंध को छोड़कर मैंने अपनी माटी से जुड़कर लोगों की चिकित्सा का संकल्प लिया है। हमारी कोशिश होगी कि कम खर्च में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह, बबलू मिश्रा, देवेश शुक्ला , बिंदू सिंह , संजय तिवारी, सतीश सिंह, सौरभ त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…