News Addaa WhatsApp Group Join करें

नगर पालिका परिषद कुशीनगर के सभागार में गुरुवार को मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंभ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 14, 2023  |  8:18 PM

145 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नगर पालिका परिषद कुशीनगर के सभागार में गुरुवार को मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंभ
  • आजादी में अहम योगदान देने वालो लोगों को नमन किया जाय-सहजानंद राय

कसया/कुशीनगर । नगर पालिका परिषद कुशीनगर के सभागार में गुरुवार को मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने मेरा माटी मेरा देश के उद्देश्य को विस्तार पूर्वक चर्चा किया। उसके बाद रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री का उद्देश्य है कि आजादी में अहम योगदान देने वाले लोगों को भी नमन किया जाय। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी इन शहीदों की याद को ताजा करें और आजादी में उनके इतिहास को समझें। जबकि बहुत सरकारी आयी और गयी लेकिन,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीदों को नमन करने का समय नहीं मिला। लेकिन यह सरकार सभी को इस कार्यक्रम के जरिये एहसास दिलाने का कार्य कर रहीं हैं। कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने कहा कि मेरा देश कार्यक्रम के तहत हमारे लोकल स्तर पर आजादी के दौरान अपना सब कुछ अपना न्योछावर करके आजादी दिलाने वाले उन शहीदों की याद हम लोगों के लिए जरूरी है। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा, नगरपालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया। संचालन अनिल प्रताप राव ने किया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इस दौरान तहसीलदार नरेंद्र राम, अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, ईओ संतोष कुमार, संतोष दत्त राय, जिला पंचायत सदस्य नीतीश यादव, शैलेन्द्र सिंह, प्रभुनाथ सिंह, राजेश जायसवाल, विनय प्रताप राव, अमेरिकन खरवार, श्रवण तिवारी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking