News Addaa WhatsApp Group

दैनिक भास्कर के विभिन्न ठिकानों पर पड़ा इनकम टैक्स का छापा, आयकर चोरी का है मामला!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 22, 2021  |  3:17 PM

984 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दैनिक भास्कर के विभिन्न ठिकानों पर पड़ा इनकम टैक्स का छापा, आयकर चोरी का है मामला!

देश के नामी मीडिया समूह दैनिक भास्कर के कई ठिकानों पर इन्कम टैक्स का छापा पड़ा है. छापेमारी की यह कार्रवाई दैनिक भास्कर ग्रुप के भोपाल, जयपुर और प्रेस परिसर समेत कई ऑफिस पर की जा रही है. साथ ही ग्रुप के मालिक के आवास पर भी आयकर विभाग ने छापेमारी की है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक आयकर विभाग दैनिक भास्कर समूह पर टैक्स चोरी के मामले में ये तलाशी कर रहा है.

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

सुबह से चल रही सर्चिंग

बताया जा रहा है कि दैनिक भास्कर के मालिक के आवास पर सुबह 5 बजे आयकर विभाग ने छापा मारा. इस दौरान वहां बड़ी संख्या में सीआरपीएफ जवान तैनात रहे. छापेमारी के दौरान डीबी ग्रुप के मालिक के आवास पर आयकर विभाग की एक टीम मौजूद रही, जिसने वहां दस्तावेज खंगाले. वहीं ग्रुप के जिन कार्यालयों में छापेमारी हुई, वहां मेन गेट पर स्थानीय पुलिस और अन्य जवान तैनात हैं.

कोरोना पर भास्कर की रिपोर्टिंग ने उठाए थे कई सवाल

दैनिक भास्कर ग्रुप देश में कुल 5 समाचार पत्रों का प्रकाशन करता है। हिंदी, मराठी और गुजराती भाषा में उसके 65 संस्करण देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रकाशित होते हैं। दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह ने इस साल अप्रैल और मई में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बड़े पैमाने पर कवरेज की थी। यही नहीं अखबार की ओर से ऐसी भी कई रिपोर्ट्स प्रकाशित की गई थीं, जिनमें कोरोना सरकारी आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए असल में मौतों की संख्या ज्यादा बताई गई थी।

संबंधित खबरें
कुशीनगर : हाईवे पर लग्जरी बस पलटी दो दर्जन से ऊपर घायल,तीन की हालत गंभीर
कुशीनगर : हाईवे पर लग्जरी बस पलटी दो दर्जन से ऊपर घायल,तीन की हालत गंभीर

कुशीनगर । राष्ट्रीय राज मार्ग२७ उत्तर प्रदेश बिहार सीमा से मात्र दो सौ मीटर…

धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव
धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव

रामकोला/कुशीनगर। श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव को रामकोला में श्याम भक्तों ने बड़े ही…

कुशीनगर: कांग्रेस पर जमकर गरजे सीएम मोहन यादव, बोले भाजपा ही कीचड़ में कमल खिलाती है
कुशीनगर: कांग्रेस पर जमकर गरजे सीएम मोहन यादव, बोले भाजपा ही कीचड़ में कमल खिलाती है

एक जून को चक्र सुदर्शन रुपी अंगुली का इस्तेमाल कर विरोधियों का सफाया करना…

छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में होने वाले विधान सभा सामान्य निर्वाचन हेतु मतदान दिवसों पर सवैतनिक अवकाश अनुमन्य
छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में होने वाले विधान सभा सामान्य निर्वाचन हेतु मतदान दिवसों पर सवैतनिक अवकाश अनुमन्य

कुशीनगर। जिला मजिस्ट्रेट /जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking