News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान पुलिस की बढ़ी चौकसी, संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर पैनी नजर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 30, 2024  |  7:55 PM

25 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान पुलिस की बढ़ी चौकसी, संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर पैनी नजर
  • स्वतंत्र मतदान के लिए पुलिस अलर्ट मुड़ में- आशुतोष कुमार सिंह

कुशीनगर । हाईवे के रास्ते उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राज मार्ग २८ के उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर कुशीनगर जिले की तरयासुजान थाना के बहादुरपुर पुलिस चौकी पुलिस जैसे जैसे लोक सभा चुनाव की मतदान की तिथि नजदीक आ रही है अपनी चौकसी बढ़ा दी है। राष्ट्रीय राज मार्ग के रास्ते आने जाने वाले वाहनों पर पैनी निगाह रखते हुए संदिग्ध वाहनों,व्यक्तियों पर कड़ी निगहबानी की जा रही है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर...

बताते चले की जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आते दिखाई दे रही है,पुलिस भी अपनी सक्रियता बढ़ाने में जुटी है। इस क्रम में गुरुवार को पुलिस चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र,उप निरीक्षक विमलेश दिवेदी अपने पूरी टीम के साथ उत्तर प्रदेश सीमा में।घुसने और बिहार में प्रवेश करने वाले बड़े वाहनों,लग्जरी वाहनों,दो पहिया वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया। और आम जनों के बीच सुरक्षा की एहसास कराते हुए निर्भीक होकर निष्पक्ष मतदान करने की अपील भी किया गया। साथ ही लाइन होटलों,होटलों में सर्च अभियान शुरू किया गया।जानकारी रहे की कुशीनगर जिला प्रशासन निष्पक्ष मतदान कराने के आम लोगो को जहा जागरूक कर रही है।वही उनके बीच धाकड़ धवल की पुलिस पहुंच कर निर्भीक होकर मतदान करने की बात कर रही है।

बोले प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह:

बढ़े सघन चेकिंग अभियान के विषय में चर्चा करने पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह ने इस संवाददाता से बताया कि जिला के पुलिस प्रमुख के निर्देशन में पुलिस टीम निष्पक्ष मतदान सम्पन्न कराने के लिए अलर्ट मुड़ में है। मतदाता स्वतंत्र होकर अपना मतदान करे,इसके लिए पुलिस सघन चेकिंग कर संदिग्ध लोगो पर अपनी पैनी निगाह बनाई हुई है। मतदान को प्रभावित करने के लिए अवैध शराब,घन का प्रयोग नहीं किया जाए यह भी इस सघन चेकिंग का हिस्सा है।

संबंधित खबरें
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking