News Addaa WhatsApp Group

महिला सुरक्षा के लिये कुशीनगर पुलिस की पहल; हर थाना में महिला सुरक्षा हेतु विशेष दल का हुआ गठन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 2, 2022  |  2:43 PM

749 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
महिला सुरक्षा के लिये कुशीनगर पुलिस की पहल; हर थाना में महिला सुरक्षा हेतु विशेष दल का हुआ गठन

कुशीनगर । महिला सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए “मिशन शक्ति अभियान” के अन्तर्गत जनपद के समस्त थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा हेतु विशेष दल का गठन किया गया है। इस तरह पूरे जनपद में कुल अठारह टीमों का गठन किया गया है जिसमें प्रभारी उ0नि0- एक, हे0का0 एक ,आरक्षी दो, महिला आरक्षी दो नियुक्त किये गये हैं।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

जानिये टीम करेगी यह काम: उपरोक्त सभी टीमों का दायित्व होगा कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए क्षेत्र के स्कूलों, कालेजों, बाजारों, शापिंग माल व भीड़ भरे स्थानों पर छेड़छांड़, महिला उत्पीड़न की घटना पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्य करेंगें।

इसके साथ ही आम जनता, महिलाओं, बच्चों एवं विद्यालयों से संवाद व समन्वय स्थापित कर महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण का संदेश देना सुनिश्चित करेंगे जिससे कि आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े और सहज रुप से बिना किसी भय अथवा दबाव के वो अपनी समस्या व शिकायत दर्ज करा सके।

आप भी दे सकते है कोई सूचना: आम जनमानस में महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अपने सुझाव व ऐसी जगह जहां महिलाओं, बच्चों के साथ छेड़छांड़ आदि की समस्या/शिकायत रहती है उसका विवरण पुलिस अधीक्षक के सोशल मीडिया सेल के मो0 न0 7839862337 पर भेज सकते हैं। आपकी पहचान गुप्त रखी जायेगी और शिकायतों का पूर्ण निस्तारण कराया जायेगा। आइये हमसब मिलकर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के इस मिशन शक्ति अभियान को सफल बनायें।।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking