News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोवंश आश्रय का नोडल अधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 12, 2024  |  8:09 PM

149 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोवंश आश्रय का नोडल अधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला नगर पंचायत के कस्बा रोड स्थित गोवंश आश्रय का शुक्रवार को नोडल अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने गोवंशों की संख्या की जानकारी ली।कुल संख्या चालीस बछड़ा और एक गाय बतायी गयी। उन्होंने कड़ाके की ठंड से बचाने हेतु गो आश्रय को चारों तरफ से प्लास्टिक से ढ़कने को कहा । जानवरों के खाने वाले नाद भी देखा, नाद में हरा चारा, चोकर तथा गुड़ देखा।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

     नोडल अधिकारी ने गौ माता के पीठ पर पीला वस्त्र रख उनकी धूप अगरबत्ती से आरती की, तत्पश्चात गाय और बछड़ो को गुड़ और केला खिलाया। गाय को चारा खिलाने के बाद पशुओं की देखभाल करने वाले से गोवंश आश्रय में पशु डॉक्टर के आने की बात पूछा। जिस पर केयर टेकर ने कहा कि डॉक्टर आते हैं लेकिन मौके पर मौजूद डाक्टर की केयर टेकर ने पहचान नहीं कर पाया। नोडल अधिकारी ने ईओ रामकोला संतोष वर्मा को निर्देशित किया कि दीवार पर पशु डॉक्टर, उपजिलाधिकारी, ईओ का मोबाईल नंबर लिखवा दें ताकि जानवरों का तबीयत ख़राब होने पर  जानकारी देने में मौजूद पशुपालक को कोई असुविधा न हो। मौके पर सीडीओ गुंजन द्विवेदी, उपजिलाधिकारी कप्तानगंज व्यास नारायण उमराव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ रविंद्र प्रसाद, पशु चिकित्साधिकारी विनय सिंह आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking